- Advertisement -
Suicide: ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव टक्का में 1 9 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं पुलिस जहर खाने के कारणों की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार टक्का निवासी मोहित सैणी ने सोमवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से उसकी हालत खराब होने लगी। युवक की हालत को देखकर परिजन उसे ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया है।
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि युवक को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है लेकिन खतरा टला नहीं है।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
- Advertisement -