-
Advertisement
Suket Devta Mela | Sundernagar | Bada Dev Kamrunag |
Last Updated on April 11, 2024 by Himachal Abhi Abhi
मंडी। देवभूमि हिमाचल में मेलों के तौर पर देवी-देवताओं के समागम को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इसके तहत 13 अप्रैल को राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला-2024 का शुभारंभ होने जा रहा है। राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला के बड़ा देव कमरूनाग अपनी रोहांडा की मझोठी कोठी से विधिवत पूजन उपरांत गुरुवार को रवाना हो गए हैं। देव कमरुनाग का सूरज पख्खा रोहांडा से सुंदरनगर तक विभिन्न जगहों पर भक्तों का आतिथ्य स्वीकार करेंगे। देवता लगभग 40 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे।