Home»हिमाचल» वीडियो : पोते की डेब्यू फिल्म में ‘लवयात्री’ बने सुखराम, खुशी से रो पड़े
वीडियो : पोते की डेब्यू फिल्म में ‘लवयात्री’ बने सुखराम, खुशी से रो पड़े
Update: Saturday, October 6, 2018 @ 10:54 AM
- Advertisement -
मंडी।पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम यहां अपने पोते आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘लवयात्री‘ के दर्शक बने। सोच फाउंडेशन के इस फर्स्ट डे, फर्स्ट शो में पोते को बड़े पर्दे पर देखकर सुखराम खुशी से रो पड़े। 91 साल के सुखराम 50 साल बाद फिल्म देखने आए थे।
सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘लवयात्री’ को पूरा देखने के बाद सुखराम ने मीडिया से कहा कि पोते की कामयाबी का यही दिन वह देखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पोता और बुलंदियों को छुए यही उनकी कामना है।
दर्शकों ने कहा – अपने शहर के लड़के को देखकर अच्छा लगा
फिल्म देखकर आए मंडी के दर्शकों ने आयुष शर्मा की एक्टिंग की खूब तारीफ की। दर्शकों ने बताया कि फिल्म में जहां कामेडी है, वहीं लव स्टोरी को बड़े ही खूबसूरत ढंग से दर्शाने का प्रयास किया गया है। दर्शकों ने कहा कि उन्हें अपने शहर के लड़के को बड़े पर्दे पर देखकर काफी अच्छा लग रहा है। आयुष शर्मा राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के छोटे बेटे हैं। उनकी शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है।