सुखदेव शर्मा बने प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य

सुखदेव शर्मा बने प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य

- Advertisement -

नाहन। हिमाचल सरकार (Himachal Govt) की ओर से जिला सिरमौर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित सुखदेव शर्मा को हिमाचल ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी की है। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में पूरे हिमाचल प्रदेश से कुल 22 सदस्यों को नियुक्ति दी गई है, जिसमें जिला सिरमौर से ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष सुखदेव शर्मा को कार्यकारिणी में जगह मिली है। सुखदेव शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya), सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) व हिमाचल ब्राह्मण सभा व बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार जताया है।


यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Sub Inspector of Police का रिजल्ट आउट, यह अभ्यर्थी रहे सफल

उन्होंने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य ब्राह्मण समुदाय के हित के लिए कार्य करना है और पिछले कई वर्ष से जिला सिरमौर में वह इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय की मांगों को समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं और यह उनकी प्राथमिकता में भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन सही निर्णय है और कल्याण बोर्ड के गठन से ब्राह्मण समुदाय की अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। सुखदेव शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए ब्राह्मण सभा के सभी जिला व प्रदेश के में जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार भी जताया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | ब्राह्मण | latest news | सुखदेव शर्मा | नाहन | बोर्ड | सदस्य | कल्याण | abhiabhi | state news | Nahan | HP today | Sirmaur | प्रदेश
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है