- Advertisement -
तीन किमी के दायरे में फैली इस मानव निर्मित झील (Man Made Lake) को वर्ष 1958 में शिवालिक पहाड़ियों से बहने वाली सुखना को धारा को तोड़कर बनाया गया था। झील दक्षिण में गोल्फ कोर्स और पश्चिमी छोर पर प्रसिद्ध रोज़ गार्डन से घिरी है।
जी हां, बात कर रहे हैं चंडीगढ़ स्थित सुखना झील (Sukhna Lake in Chandhigarh) की, जोकि मछलियों की विभिन्न प्रजातियों और साइबेरियाई बतख जैसे प्रवासी पक्षियों का भी ठिकाना है। झील के किनारे पर सैर करने के लिए बेहतरीन पथ बना हुआ है। झील की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
- Advertisement -