- Advertisement -
ऊना। बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रदेश की सर्द हवाओं में राजनीतिक गर्माहटशुरू हो गई है। प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां बीजेपी अपनी एक वर्ष की उपलब्धियों गिनाने में जुटी है वहीं कांग्रेस भी सरकार के कार्यकाल को खोखला बता रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू के सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को निकम्मा दिवस के रूप में मनाने के ऐलान के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी सुक्खू पर पलटवार किया है।
सत्ती का कहना है कि शायद कांग्रेस के लोग यह निकम्मा दिवस अपने लिए ही मना रहे है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अपने सीएम वीरभद्र सिंह को बचाने में ही बिता दिया और प्रदेश के संसाधनों का जमकर दुरूपयोग किया। सत्ती ने कहा कि अब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में भी बुरी तरह से फेल हुई है। सत्ती ने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रही है जिसका उदाहरण यह कि एक वर्ष में सीएम ने 65 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर वहां के विकास को गति दी है।
- Advertisement -