-
Advertisement
10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली दरबार पहुंचे सुक्खू, हाईकमान से कर सकते हैं ये डिमांड
Last Updated on September 29, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। हिमाचल (Himachal) के उपचुनाव को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के कई दिग्गज दिल्ली में डटे हुए हैं। नौदन से विधायक व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, ऊना से विधायक सतपाल रायजादा, कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर, किन्नौर से विधायक जगत नेगी, पूर्व सांसद चंद्र कुमार और केवल पठानिया भी हाईकमान से मिलने की जुगत में है। खबर ये भी सामने आ रही है कि पार्टी के दिग्गज नेता व नदौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा पद पाना चाहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या सीएलपी लीडर बनना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने अब कांग्रेस में अपना कुनबा बढ़ाना शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़ें: उम्मीदवार को लेकर माथापच्ची का दौर शुरु, 2 अक्टूबर को कांग्रेस करेगी मंथन
वीरभद्र गुट के दो विधायक भी दिल्ली में दिखे
सुक्खू के साथ वीरभद्र सिंह के गुट के भी दो विधायकों के दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पाए जाने से इस बात को बल मिला है। मालूम हो कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में अंदरखाने खींचतान जारी है। गाहे बगाहे इसकी खबरें भी बाहर आते रही है। अब सुख्खू के बीते 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली दौरा, इस बात को हवा दे रहा है। वहीं, सूत्रों के हवाले जानकारी मिली कि सुक्खू के साथ अर्की से कांग्रेस की टिकट पाने की हरसत रखने वाले संजय अवस्थी भी एआईसीसी कार्यालय (AICC Office) में देखे गए हैं। वहीं, खबर ये भी सामने आई है कि उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही प्रकाश चौधरी भी दिल्ली पहुंचे।
राजनीतिक तापमान बढ़ा
उपचुनावों की घोषणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां एकाएक तेज हो गई हैं। जीत दर्ज करने को लेकर सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के नेताओं ने जीताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारने के लिए शिमला और दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को चुनावों की घोषणा होते ही जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी दिल्ली पहुंचे।
यह भी पढ़ें: बीजेपी-कांग्रेस के ये चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल, जातिगत समीकरण साध सकती हैं पार्टियां
फीडबैक देने पहुंचे दिल्ली
प्रकाश चौधरी सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ अन्य नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और उपचुनावों का फीडबैक हाईकमान को देगें। तीन दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार को उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से उनके निजी आवास पर मुलाकात की है। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनावों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए जमीनी हकीकत से कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस मिशन-2022 के रोडमैप को लेकर पूरी तरह से सजग है। वहीं, मंडी लोकगसभा उपचुनाव जीतने को लेकर भी कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि आम जनता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालना चाहती है। इसके लिए जनता ने पूरी तरह से अपना मन बना लिया है।