- Advertisement -
दयाराम कश्यप, सोलन। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में टिकट जिताऊ प्रत्याशी को मद्देनजर रख कर ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 बार सीएम रहे और पार्टी के वरिष्ठतम नेता वीरभद्र सिंह को मंडी से लोकसभा इलेक्शन लड़ना चाहिए, ताकि मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस की विजय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय सीट पर डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और विनोद सुल्तानपुरी को प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा सकता है। यह बात उन्होंने मीडिया से बातचीत में कही। सुक्खू आज सोलन पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर के पिता के कुछ दिन पहले हुए देहांत पर शोकाकुल परिवार से मिलने और अफसोस व्यक्त करने के लिए आए थे। उन्होंने सभी से लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए दिनरात कार्य करने का आग्रह किया।
- Advertisement -