- Advertisement -
Unemployment allowance congress : शिमला। कांग्रेस ने जो घोषणापत्र पिछले चुनावों में जारी किया था उसमें किए गए ज्यादातर वादे पूरे कर लिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में विकास भी एक सम्मान हुआ है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर Sukhwinder Singh Sukhu ने मंडी के विधानसभा क्षेत्र द्रंग के पधर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्रंग द्वारा आयोजित महासम्मेलन को संबोधित किया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही अपने घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज घोषित करते हुए अब तक घोषणा पत्र में किए गए लगभग सभी वादों को पूरा करते हुए प्रदेश का एक सम्मान विकास किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017-18 के लिए ऐतिहासिक बजट पेश कर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को Unemployment allowance देने के लिए बजट 150 करोड़ रुपए का प्रावधान कर एक ऐतिहासिक पहल की है और अपने घोषणा पत्र में किए गए बेरोजगारी भत्ते देने के वादे का पूरा किया है तथा हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जो Unemployment allowance प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहें व पार्टी को विजय दिलाने में कोई कसर न छोड़े।
बेटी-पत्नी को छोड़ लौट रहा बुजुर्ग हादसे का शिकार
अभी हाल ही में हुए चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि मणिपुर, पंजाब व गोवा में स्पष्ट जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था, वहीं चुनावों में बीजेपी ने धन-बल का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया है, वहीं पंजाब में बहुत बड़े और स्पष्ट जनादेश के साथ हमारी सरकार सत्ता में आई है। उन्होंनें कहा कि जहां तक उतराखंड और उतर प्रदेश की बात है यहां के नतीजों को प्रदेश में कोई फर्क पड़ने वाला नही है और सभी कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे ही सम्मलेन आने वाले समय में पूरे प्रदेश में किए जाएगें तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर 2017 में निश्चित तौर पर पुनः वापसी करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इन्द्र सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा, संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला परिषद की चेयरमैन चंपा ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के महासचिव चन्द्रशेखर ठाकुर (अजू), जोगिन्द्र सिंह गुलेरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्रंग के अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, सिराज ब्लॉक के अध्यक्ष जगदीश रेडी व हीरापाल सिंह, बामन देव, सचिन बरवाल, राकेश चौहान, संजय शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीरजा इत्यादि सहित जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व क्षेत्र के हजारों कांग्रेसजन शामिल हुए।
- Advertisement -