- Advertisement -
Sukhvinder Sukhu : शिमला। कांग्रेस में पत्र बम के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायकों की जो भी शिकायतें आती हैं, उन्हें मिल बैठकर सुलझा लिया जाता है। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। हाईकमान से बातकर और सभी विधायकों से बात कर सुलझा ली जाएंगी। कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें पार्टी में अकसर होती है।
ऐसा नहीं है, पत्र के माध्यम से ही नहीं हाईकमान में व्यक्तिगत तौर पर भी शिकायत होती है। उनके खिलाफ भी शिकायत करते हैं, कुछ सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ भी शिकायत करते हैं। जब विधायकों की शिकायतें ज्यादा हो जाती हैं तो हाईकमान को अवगत करवाया जाता है और हाईकमान मामले को सुलझाता है। बता दें कि कांग्रेस के 6 विधायकों द्वारा सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ हाईकमान को पत्र लिखने की बात सामने आई है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि शिकायत करने वाले विधायक कौन हैं। कुछ विधायकों से हिमाचल अभी अभी ने बात की तो उन्होंने ऐसा किसी भी प्रकार का पत्र लिखने के लिए मना किया है।
- Advertisement -