-
Advertisement
पूरा वेतन नहीं एक रुपए टोकन मनी लेंगे सुक्खू, Congress नेताओं ने सराहा फैसला
Last Updated on May 25, 2020 by Deepak
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमण के काल में एक रुपए टोकन मनी के रूप में वेतन लेंगे। सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार (Assembly Speaker Vipin Singh Parmar) को पत्र सौंपकर यह इच्छा जताई है। एआईसीसी एससी विभाग राष्ट्रीय संयोजक सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर व प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक विवेक कटोच ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का यह सराहनीय कदम है।
यह भी पढ़ें: Dr. Rajesh ने दी ईद-उल-फितर की बधाई, बोले-आपसी भाईचारे, Peace व भ्रातृभाव की भावना करेगा सुदृढ़
प्रदेश की राजनीति में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की घड़ी में विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस कार्य के लिए धन्यवाद किया है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि विधायक सुक्खू ने अपने वेतन का त्याग करके राजनीति की एक नई राह दिखाई है। सभी नेताओं को इसका अनुसरण करना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं ने उम्मीद जताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और सीएम जयराम ठाकुर विधायक सुक्खू की इच्छा के अनुरूप इस पैसे का उपयोग कोरोना संक्रमण की इस विकट परिस्थिति में गरीबों की सेवा के लिए करेंगे।