-
Advertisement
Sulah | Cracks | Himachal |
Last Updated on August 17, 2023 by sintu kumar
उत्तराखंड के जोशीमठ में मकानो मे आई दरारें देश-दुनिया ने देखी,अब बिलकुल वैसी ही स्थिति हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सुलह विधानसभा के गांव परमार नगर की हैं। यहां एक दर्जन मकान ज़मींदोज़ तो हो ही चुके हैं लेकिन साथ लगते अन्य मकानो में भी दरारें आना शुरू हो चुकी है। जमीन में भी करीब 3 किलोमीटर तक गहरी दरारें पड़ चुकीं हैं जिससे कई मकानो व खेती युक्त जमीन पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। कई घरों को प्रशासन ने एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया है। परमार नगर में भूस्खलन के कारण बेघर हुए ग्रामीणों के लिए खाने.पीने व रहने की व्यवस्था प्रशासन ने टेंट लगाकर राहत शिविर में कर दी है।