-
Advertisement
Sundernagar | Bhojpur | Unloading Goods |
Last Updated on October 12, 2023 by sintu kumar
नगर परिषद सुंदरनगर के तहत वार्ड नंबर-9 भोजपुर बाजार में सामान की अनलोडिंग का कोई समय तय नहीं है। दिनभर जब भी स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनियों का मन होता है तो फोर व्हीलर से बाजार में सामान उतारना शुरू कर देते है। इस कारण तंग बाजार में ट्रांसपोर्ट कंपनियों के फोर व्हीलर सड़क पर पार्क करने से दोनों ओर जाम लग जाता है। लेकिन इससे लगने वाले जाम से प्रतिदिन ग्राहक, दोपहिया वाहन चालक तथा राहगीर परेशान होते रहते हैं। सुंदरनगर प्रशासन द्वारा भी बाजार में सामान की अनलोडिंग को लेकर वाहनों के लिए कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया है।