- Advertisement -
नई दिल्ली।सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। इन्होंने रविवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत शनिवार को ही अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। अब 7 दिसंबर को होने वाले तेलंगाना और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव सुनील अरोड़ा की देखरेख में होंगे।
सुनील अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त, 2017 को हुई थी।वे राजस्थान में सीएम के प्रधान सचिव, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे पदों पर रहने के अलावा केंद्र सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
इन्होंने वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। अरोड़ा साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। वे पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं, इसमें दो साल तक वह अतिरिक्त प्रभार में थे जबकि तीन साल तक उनके पास कंपनी का पूर्णकालिक प्रभार था।
- Advertisement -