- Advertisement -
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने गुरदासपुर (पंजाब) से बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने नामांकन में हलफनामा दिया है कि उनके पास 87.18 करोड़ की संपत्ति (Property) है और उन पर 51.79 करोड़ का कर्ज़ है। उन्होंने वित्त वर्ष 2017-2018 के दौरान अपनी आय 63.82 लाख, 2016-2017 के दौरान 96.29 लाख और 2015-2016 के दौरान 2.25 करोड़ बताई है। नामांकन के दौरान उनके छोटे भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) भी मौजूद थे। सनी देओल ने नामाकंन के बाद रोड शो भी किया।
ये है सनी देओल का असली नाम
सनी देओल का वास्तविक नाम अजय सिंह देओल (Ajay Singh Deol) है। देओल ने अपना पेशा फिल्म उद्योग में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता बताया है। उन्होंने 26 लाख रुपये नकद और अपनी पत्नी के पास 16 लाख रुपए नकद की जानकारी दी है। चल संपत्ति में देओल ने क्रमश: 9.36 लाख रुपए और 1.43 करोड़ रुपए की जानकारी दी है। अपने हलफनामे में उन्होंने 1.69 करोड़ के वाहन की घोषणा की है। वहीं सनी की पत्नी लिंडा देओल (Lynda deol) के पास कुल 7 करोड़ 38 लाख 63 हजार 467 रुपए की संपत्ति है। 2017-18 में उन्होंने 2 लाख 90 हजार 620 रुपए का आयकर भरा। लिंडा के पास चल संपत्ति में 16 लाख रुपए नगद, 18 लाख 94 हजार 323 रुपए के एफडी, 3 करोड़ 81 लाख 23 हजार रुपए निजी लोन या एडवांस दिया और एक करोड़ 56 लाख 6 हजार 594 रुपए के गहने हैं। लिंडा ने एक करोड़ 66 लाख 39 हजार 550 रुपए लोन ले रखा है।
- Advertisement -