Home » मनोरंजन » 19 करोड़ के बंगले में रहती हैं सनी लियोनी, इन दो कंपनियों की हैं मालकिन
19 करोड़ के बंगले में रहती हैं सनी लियोनी, इन दो कंपनियों की हैं मालकिन
Update: Thursday, October 18, 2018 @ 10:53 AM
नई दिल्ली। पॉर्न स्टार से बॉलीवुड
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली
सनी लियोनी करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। उनकी निजी जिंदगी ऐशो-आराम से भरी है। वे 19 करोड़ के बंगले में रहती हैं। सनी दो कंपनियों की मालकिन भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं।
विलासितापूर्ण जिंदगी जीने वाली सनी के शौक भी बहुत महंगे हैं। उनके पास कई कारें हैं। विदेशी ब्रांड की इन कारों की कीमत करोड़ों में हैं। अमेरिका के साथ ही सनी ने भारत में भी एक घर खरीद रखा है। देखें सनी लियोनी की प्रॉपर्टी और ऐशा-आराम भरी जिंदगी के बारे में।
अमेरिका में बंगला: सनी लियोनी वैसे तो अब मुंबई में रहती हैं, लेकिन उनके पास लॉस एंजेलिस में 19 करोड़ रु. की कीमत का शानदार बंगला है। इस बंगले में पांच बेडरूम, प्राइवेट स्वीमिंग पूल, गार्डन, मूवी थिएटर है। वहीं सनी के पास मुंबई के अंधेरी इलाके में 3bhk Flat भी है जिसकी कीमत 3 करोड़ से ज्यादा है।
महंगी कारें : सनी लियोनी को
लांग ड्राइव पसंद है। वे इसके लिए अपनी Audi A5 और BMW 7 Series जैसी शानदार कारें यूज करती हैं। सनी की Audi A5 की कीमत जहां 55 लाख रु. है, वहीं BMW 7 Series की कीमत 75 लाख रु. है। Audi A5 और BMW-7 Series के अलावा सनी लियोनी के पास मासेराती घिब्ली (Maserati Ghibli) कार भी है जिसकी कीमत 1.14 करोड़ रु. है।
बिजनेस में भी कामयाब हैं सनी : सनी लियोनी एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं। उनका लस्ट(Lust) नाम के Perfume ब्रांड है। 65 करोड़ रु. की वैल्यू वाला ये परफ्यूम ब्रांड उन्होंने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। ये प्रोडक्ट्स ऑनलाइन सेल किए जाते हैं। सनी लियोनी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी स्टारस्ट्रक कॉस्मेटिक(Starstruck) भी रन करती हैं। Starstruck एक ऑनलाइन ऐप है जहां फैशन प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक आइटम की कम्पलीट रेंज मिलती है। इसे सनी ने मार्च 2018 में ही लॉन्च किया है। इसकी वैल्यू 85 करोड़ रु. है।