-
Advertisement
Super Flower Moon: आज दिखेगा साल का अंतिम SuperMoon; जानें कब, कहां और कैसे देखें
Last Updated on May 7, 2020 by
नई दिल्ली। इस साल का अंतिम सुपरमून (SuperMoon) 7 मई की शाम यानी आज दिखेगा। आमतौर पर दिखने वाले चांद (Moon) से 6 फीसद बड़ा चांद आज आसमान में दिखेगा, जिसे ‘सुपरमून’ कहा गया है। अब अगला सुपरमून अप्रैल 2021 के पहले नहीं दिखाई देगा। इस बार दिखने वाले सुपर मून को ‘सुपर फ्लावर मून’ नाम दिया गया है। इस सुपरमून को कॉर्न प्लांटिंग मून के नाम से भी जाना जाता है। इसे फूल मिल्क मून भी कहा जाता है। पृथ्वी से 361184 किमी दूर स्थित रहकर चंद्रमा आम पूर्णिमा की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा।
शब्द “सुपरमून” एक नए या पूर्ण चंद्रमा का उल्लेख करता है जो पेरिगी पर या उसके पास होता है। यानी सीधी भाषा में कहें, तो चंद्रमा उस दिन धरती की कक्षा के सबसे करीबी बिंदु पर होता है। इसलिए अन्य महीनों की पूर्णिमा के दिन की तुलना में वह ज्यादा बड़ा, ज्यादा चमकीला और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है। नासा (NASA) के मुताबिक गुरुवार की शाम 4:15 बजे यह सुपरमून अपने पूरे प्रभाव में दिखाई देगा। हालांकि, भारत में सुपरमून का दीदार नहीं हो पाएगा क्योंकि यहां दिन होगा और इस दौरान सूर्य की किरणें उस पर भारी पड़ेंगी। लेकिन इस खगोलीय घटना के नजारे को इंटरनेट पर देखा जा सकता है।