- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले DND Flyway को Supreme Court ने टोल फ्री रखने के आदेश दिए हैं। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले ही DND Flyway को टोल फ्री करने का आदेश दे रखे थे। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि, DND पर टोल की अवैध वसूली हो रही है। कोर्ट ने कहा कि Cost से ज्यादा वसूल चुके हो अब बंद कर दो। इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ टोल ब्रिज कंपनी ने Supreme Court का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने CAG को टोल कंपनी के खातों की जांच के लिए 8 हफ्ते का और वक्त दिया है। यानी कोर्ट के अगले आदेश तक DND टोल फ्री ही रहेगा।
- Advertisement -