- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर शिमला (Shimla) में न उतर सकने के कारण सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) प्रेसवार्ता में शिकरत नहीं कर सके। उनकी जगह शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय (Education Minister Suresh Bhardwaj and Agriculture Minister Ramlal Markandeya) ने पत्रकारों से बातचीत की।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने धारा 370 हटाए ( Article 370 ) जाने को एक ऐतिहासिक फैसला करार दिया है। साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां बीजेपी का समर्थन नहीं करती थीं, वह भी इस फैसले को लेकर बीजेपी (BJP) के साथ आकर खड़ी हैं। लेकिन, देश की सबसे पुरानी पार्टी आज भी देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने वाली भाषा का प्रयोग नहीं कर रही है।
संसद में कांग्रेस के सांसद का बयान इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश की एकता और अखंडता और ज्यादा मजबूत होगी। विकास को गति मिलेगी। जम्मू कश्मीर में भी विकास को लगा ग्रहण दूर होगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अब भारत के 28 राज्य रह जाएंगे और 9 केंद्र शासित प्रदेश हो जाएंगे।
- Advertisement -