-
Advertisement
ब्रेकिंग: MS Dhoni के बाद सुरेश रैना ने भी लिया संन्यास
Last Updated on August 15, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। अभी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Retirement) लिए हुए घंटे भर का समय भी नहीं बीता था कि धोनी की कप्तानी में खेलने वाले टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।
https://www.instagram.com/p/CD6d3QChY-V/?utm_source=ig_web_copy_link
यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास: इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर किया ऐलान
बता दें कि इससे पहले आज के ही दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है। उन्होंने अपने इस बड़े फैसले का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की है। धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में उनके फेवरेट सिंगर किशोर कुमार का गाया हुआ गाना, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ बज रहा है। 39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे। हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे। लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिन में ही धोनी ने लिख संन्यास की चिट्ठी लिख दी थी। धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं।