- Advertisement -
नई दिल्ली। देश में आजकल सोशल मीडिया (Social Media) से लेकर हर किसी की जुबान पर सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical strikes) का नाम है। ऐसे में अब फैशन के मामले में भी भारत (India) में सर्जिकल स्ट्राइक नाम की साड़ी आ गई है। इस साड़ी को सर्जिकल स्ट्राइक के लगभग 4 घंटे में तैयार किया गया है।
इस साड़ी के बारे में पता लगते ही लोगों में बुकिंग को लेकर होड़ लग गई है। 6 मीटर की साड़ी पर पूरी सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी बयां की गई है। साड़ी के ऊपर मोदी (Modi) से लेकर भारतीय जवान, मिराज 2000 (Mirage 2000) और फाइटर छपे हुए हैं।
सूरत के एक साड़ी व्यापार ने ऐसी साड़ी तैयार की है। जिसके बारे में पता चलते ही खरीदने वालों की लंबी लाइन लग गई। यहीं नहीं इस साड़ी की लगभग 2000 से ज्यादा ऑर्डर भी मिल चुके हैं। इस साड़ी को सर्जिकल स्ट्राइक के बीच बनाया गया है। जिसे देखते ही आपके अंदर जोश आ जाएगा। इस साड़ी का वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिसमें इस साड़ी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
इस साड़ी को खरीदने का जोश भारतीय में खुलकर नजर आ रहा है। इससे यह मालूम हो रहा है कि भारतीय अपने देश से बेहद प्यार करते हैं। साड़ी बनाने वाले पर हमारा पूरा देश गर्व कर रहा है।
- Advertisement -