- Advertisement -
survey: नई दिल्ली। सबसे शिक्षित कहा जाने वाला राज्य कर्नाटक, भ्रष्टाचार में भी सबसे आगे है। इस बात का खुलासा एक एनजीओ के सर्वे में हुआ है। सरकारी कामों को करने के लिए घूस लेने के आधार पर भ्रष्ट राज्यों की एक सूची तैयार की गई है, जिसमें कर्नाटक टॉप पर है। इसके बाद आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु , महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार दर्ज किया गया है। नीति आयोग के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की 11वीं इंडिया करप्शन स्टडी-2017 रिपोर्ट में कहा गया है कि इन राज्यों में सार्वजनिक सेवाओं के लिए जनता को घूस देना पड़ा है। देश के 29 में से 20 राज्यों में किए गए सर्वे के आधार पर हिमाचल प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ़ को सबसे कम भ्रष्ट राज्य माना गया है।
यह सर्वे सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने कवराया है। सर्वे में 20 राज्यों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 3,000 लोगों की राय ली गई। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में करीब एक तिहाई लोगों को सरकारी काम कराने के लिए भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा है। 2005 में इसी तरह की एक स्टडी के दौरान 53 फीसदी लोगों ने घूस देने की बात स्वीकार की थी। वहीं रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि नवंबर और दिसंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान भ्रष्टाचार में काफी गिरावट आई थी। रिपोर्ट में व्यक्त अनुमान के मुताबिक, 2017 में 20 राज्यों के 10 सरकारी महकमों में लोगों ने 6,350 करोड़ रुपए घूस के तौर पर दिए, जबकि 2005 में यह आंकड़ा 20,500 करोड़ रुपए था।
- Advertisement -