-
Advertisement
सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त,अरोड़ा कल हो जाएंगे रिटायर
Last Updated on April 12, 2021 by
चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के अगले (Chief Election Commissioner) मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने की परंपरा है। इसलिए ही सुशील चंद्रा का नाम फाइनल हुआ है। यानी सरकार ने सुशील चंद्रा के नाम को हरी झंडी दे दी है। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) कल रिटायर हो जाएंगे। इसलिए सुशील चंद्रा कल ही पदभार ग्रहण करेंगे। चंद्रा को संसदीय चुनाव से पहले 14 फरवरी 2019 को चुनाव आयुक्त बनाया गया था। चुनाव आयोग में आने से पहले वह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन थे। सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर 14 मई 2022 तक रहेंगे। अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं,जिनमें पंजाब,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,गोवा व मणिपुर शामिल हैं। ये सभी चुनाव सुशील चंद्रा की देखरेख में संपन्न होंगे।
यह भी पढ़ें: कहर बनकर टूटी Corona की दूसरी लहर, घर से चलेगी Supreme Court -एक दिन में 1 लाख 70 हजार केस
सुशील चंद्रा का जन्म 15 मई 1957 को हुआ है। वह 1980 बैच के आईआरएस है। उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई की है , साथ ही देहरादून के डीएवी कॉलेज से एलएलबी भी की है। आईआरएस अधिकारी के तौर पर उन्होंने उत्तरप्रदेश , गुजरात महाराष्ट्र आदि राज्यों में अपनी सेवाएं दी है। अंतरराष्ट्रीय टैक्सेशन और इन्वेस्टीगेशन के क्षेत्र में भी उन्होंने बड़े पैमाने पर काम किया है। चुनाव आयोग में शामिल होने से पहले सुशील चंद्रा टैक्सेशन नियामक सेंट्रल बोर्ट ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर वोर्ड के भी अध्यक्ष रहे हैं।