- Advertisement -
नई दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के प्रभारी रह चुके सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने की जिद के बीच शिंदे के नाम को सर्वमान्य माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांधी परिवार (Gandhi Family) ने ही इस पद के लिए मौजूद विकल्पों में सबसे उपयुक्त नेता को चुन लिया है। हालांकि, घोषणा होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
पुख्ता जानकारी बता रही है कि कांग्रेस आलाकमान ने सभी नामों पर विचार करने के बाद गांधी परिवार की सलाह लेकर पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी के अगले अध्यक्ष के तौर पर चुनने का मन बना लिया है। शिंदे के नाम पर सहमति बनने से पहले वरिष्ठ पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी,अशोक गहलोत से लेकर एके एंटनी तक नामों पर चर्चा की गई। शिंदे की बीते कल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात हुई है,आज वह वापस मुंबई जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उनके नाम पर गांधी परिवार की ओर से आम सहमति मिल गई है।
- Advertisement -