- Advertisement -
नई दिल्ली। अबू धाबी में 57 मुस्लिम बहुल देशों के संगठन आर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) पहुंच गई हैं। सुषमा स्वराज यहां OIC के सम्मेलन में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर हिस्सा लेंगी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
सुषमा 57 सदस्यीय निकाय के विदेश मंत्रियों की परिषद के दो दिवसीय 46वें सत्र की को संबोधित करेंगी। सुषमा OIC के सदस्य देशों के साथ भारत के लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को बताएंगी। यह सम्मेलन भारत यूएई के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस संगठन में 57 सदस्य हैं, जिसमें 40 मुस्लिम बाहुल्य देश हैं। विदेश नीति (Foreign Policy) पर नजर रखने वालों ने कहा कि मुस्लिम देशों के प्रभावशाली समूह से सुषमा को निमंत्रण वैश्विक रूप से बढ़ते भारतीय प्रभाव का प्रतीक है। भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव के समय यह न्योता पाकिस्तान (Pakistan) के लिए एक कड़ा संदेश है कि OIC भारत को एक महत्वपूर्ण सहयोगी मानता है।
- Advertisement -