- Advertisement -
नई दिल्ली। Afghanistan के बगलान प्रांत में तालिबान द्वारा अगवा किए गए 7भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए विदेश मंत्री Sushma Swaraj ने Afghanistan के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी से बात की है। Afghanistan के विदेश मंत्री ने Sushma Swaraj को इस बारे में जानकारी दी है और कहा है कि भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
बगलान के गवर्नर अब्दुलहई नेमाती ने बताया कि तालिबान ने जिन कर्मचारियों को अगवा किया है और उन्हें पुल ए खोमरे शहर के दांड शाहबुद्दीन इलाका ले गए हैं। अफगान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के मार्फत तालिबान से बात की और आतंकी संगठन ने कहा कि उसने भारतीयों को सरकारी कर्मचारी समझकर गलती से उनका अपहरण कर लिया। वे लोग अगवा लोगों को कबाइली सरदारों और मध्यस्थता के जरिए रिहा कराने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि ये सभी इंजीनियर उत्तरी बाग़लान प्रांत में एक पावर प्लांट में काम कर रहे थे। ये भारतीय इंजीनियर निजी कंपनी केईसी से जुड़े हुए थे जो इस पावर प्लांट में काम कर रही थी। इस कंपनी को 2013 में चिमताला और काबुल के बीच 220 KV का पावर ट्रांसमिशन लाइन बनाने का ठेका मिला था। इस पावर प्लांट पर तालिबानी पहले भी कई बार निशाना भी बना चुके हैं।
- Advertisement -