- Advertisement -
चंबा। कांगड़ा जिले के कोटला में आतंकी (Terrorist) देखे जाने की सूचना के बाद जिला पुलिस इसकी पुष्टि करने के लिए सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। कोटला से संदिग्धों के भट्टियात क्षेत्र में प्रवेश की आशंका थी। लिहाज़ा सिहुंता चौकी के तहत आने वाले जोलना क्षेत्र की तरफ भी पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस थाना चुवाड़ी से पुलिस बल के अलावा चंबा (Chamba) से क्यूआरटी क्षेत्र को खंगालने में जुट गई है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस को ऐसा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला, जिस प्रकार का हुलिया बताया जा रहा था। कांगड़ा की तरफ से इस सर्च अभियान में करीब 100 से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात थी, जबकि चंबा की ओर से लगभग दो दर्जन पुलिस कर्मी इस सर्च अभियान में जुटे हुए थे। इस अभियान में चंबा के एएसपी रमन शर्मा भी मौजूद रहे।
- Advertisement -