-
Advertisement
बच्चा चोरी “नहीं” पर मचा हंगामा
Last Updated on December 7, 2020 by Vishal Rana
ऊना। जिला ऊना मुख्यालय के नजदीकी गांव चताड़ा में ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोरी के संदेह में धर दबोचा। पूछताछ के दौरान महिला अपना पता भी सही ढंग से नहीं बता पा रही थी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच स्थानीय परिवार का आरोप था कि महिला उनके बच्चों को बहला फुसला रही थी। जबकि महिला सही ढंग से अपना नाम पता तक नहीं बता पा रही थी। मामले की आरंभिक जांच के बाद प्रशासन ने महिला को अपने संरक्षण में ले लिया है। महिला कहां की रहने वाली है उसका क्या नाम पता है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। बहरहाल महिला के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने से मौके पर जमकर हंगामा हुआ।