-
Advertisement
Table Talk Exercise | NDRF | Himachal |
Last Updated on January 18, 2023 by sintu kumar
नेशनल डिजास्टर एंड रिलीफ फोर्स के अधिकारियों द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टेबल टॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। दरअसल आपदा प्रबंधन को लेकर आने वाले दिनों में एनडीआरएफ की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर अधिकारियों कर्मचारियों और नागरिकों को अहम गुर सिखाए जाएंगे। उसी के संबंध में होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर बुधवार को इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर आनंद और उनके साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।