- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान हमेशा से मीडिया में छाए रहते हैं। अपनी क्यूटनेस से तैमूर ने देश वासियों का दिल जीता हुआ है। तैमूर का एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तैमूर मम्मी के साथ कार निकले और मीडिया को देख कर चहक उठे और खुद को Hiii कहने से नहीं रोक सके।
तैमूर बहन इनाया नौमी के बर्थडे पर अपनी बुआ सोहा अली खान के घर पहुंचे। इस वीडियो में फोटोग्राफर्स के नाम पुकारने पर तैमूर झट से रेस्पॉन्ड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक फोटोग्राफर तैमूर से कह रहा है, ‘तैमूर Say Hi’…
इतना सुनते ही तैमूर ने उसकी ओर देखा और हाथ उठा कर बोले Hiii. यह देख कर वहां मौजूद लोग हंसने लगे और साथ ही करीना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। Hii बोलते हुए तैमूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मौके पर करीना ने वाइट टीशर्ट और जींस पहनी हुई थीं, तो वहीं तैमूर क्यूट सी शर्ट और जींस में बेहद प्यारे लग रहे थे।
तैमूर के फैंस हर वक्त उनके नए-नए वीडियो और तस्वीरों का इंतजार करते हैं। यह एक ऐसे स्टार किड हैं जो छोटी सी उम्र में ही इतने फेमस हो गए हैं।
- Advertisement -