-
Advertisement
JCB की मदद से बाहर निकाली 100 फीट नीचे गिरी गाय, नहीं देता दिखाई
Last Updated on January 25, 2020 by Sintu Kumar
दयाराम कश्यप, सोलन। शहर के बाईपास पर स्थित सब्जी मंडी के सामने करीब 100 फीट नीचे गिरी गाय को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला है। सामाजिक संस्था एहसास व पशु पालन विभाग के सहयोग से गाय को बाहर निकाला गया। बता दें कि गाय को खाई में गिरा देख सब्जी के कारोबारी जतिन साहनी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं निकाल पाए, जिसके बाद इसकी सूचना जतिन साहनी ने सामाजिक संस्था एहसास की अध्यक्ष श्वेता डोभाल को दी, जिसके साथ ही पशु पालन विभाग को भी सूचित किया गया। गाय को जेसीबी मशीन द्वारा बाहर निकाला गया। गाय को बाहर निकालने के बाद पशुपालन विभाग के चिकित्सक ने जांच कर पाया कि गाय को दिखाई नहीं देता है, जिस कारण वह सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई और खुद बाहर निकलने में असमर्थ थी।
एहसास संस्था की अध्यक्ष श्वेता डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत अन्य सहयोगियों को लेकर मौके पर पहुंची और खाई में गिरी गाय को जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि गाय को दिखाई नहीं देता है, जिसके कारण वह खाई में गिर गई थी। उन्होंने बताया कि गाय को अब सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।