- Advertisement -
हैदराबाद। तमिलनाडु देश में सबसे भ्रष्ट राज्य बन गया है। सीएमएस-इंडिया की करप्शन स्टडी 2018 में इस बात का खुलासा हुआ है। भ्रष्टाचार को खत्म करने में सबसे पिछले राज्यों में तेलंगाना और आंध्रप्रदेश भी शामिल हैं, जबकि गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली इस मामले में मॉडरेट राज्य हैं।
स्टडी के मुताबिक, लोगों का कहना है कि 10 प्रमुख सार्वजनिक सेवाओं के मामले में उन्हें 2005 के मुकाबले अब भ्रष्टाचार का सामना कम करना पड़ रहा है। 2005 में 52 फीसदी लोगों ने कहा था कि उन्हें रिश्वत देनी पड़ती है। यह दर अब घटकर 27 फीसदी पर आ गई है। इस बार की स्टडी में शोधकर्ताओं ने कुछ अलग मापक तय किए थे। इसी में निकलकर आया कि तेलंगाना और आंध्रपेदश को भ्रष्टाचार से निपटने में अभी बहुत कुछ करना है। यही स्थिति पंजाब और गुजरात की भी है। दूसरी ओर राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।
स्टडी में यह भी सामने आया कि महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और बिहार में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लोग कहीं ज्यादा सक्रिय है, जबकि आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, यूपी और एमपी में करप्शन के खिलाफ लोग लड़ने में ज्यादा यकीन नहीं रखते। यह सभी राज्य भष्ट्राचार के मामले में सबसे खराब स्थिति में हैं।
- Advertisement -