-
Advertisement
NEET 2022: तनिष्का ने हासिल किए 720 में से 715 अंक, बनीं ऑल इंडिया टॉपर
Last Updated on September 8, 2022 by Neha Raina
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट 2022 (NEET 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल नीट यूजी परीक्षा में 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से कुल 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं। इस बार राजस्थान की तनिष्का ने ऑल इंडिया में टॉप किया है। तनिष्का ने 720 में से 715 मार्क्स हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें-मंडी के पड्डल मैदान में 30 से 9 अक्टूबर तक होगी इन तीन जिलों के अग्निवीरों की भर्ती
बता दें कि दिल्ली से वत्स आशीष बत्रा ने रैंक 2, कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले ने रैंक 3, कर्नाटक के रुचा पावाशे ने रैंक 4 और तेलंगाना के एराबेली सिद्धार्थ राव ने पांचवां रैंक हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश में आदित्य राज शर्मा ने टॉप किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट https://neet.nta.nic.in/ पर चेक कर सकते हैं।
पहली चार रैंक हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स के 99.99 परसेंटाइल (715 मार्क्स) हैं। इनके बीच रैंक का निर्धारण टाइ ब्रेकिंग फॉर्मूले से हुआ। परीक्षा पास करने वाले 9,93,069 स्टूडेंट्स में से 2,82,184 अनारक्षित वर्ग, 447753 ओबीसी, 131767 एससी, 47295 एसटी, 84070 EWS कैटेगरी और 2,717 उम्मीदवार दिव्यांग वर्ग के हैं।