- Advertisement -
नई दिल्ली। हमेशा से अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने उन्नाव रेप केस पर भी एक बेबाक बयान दिया है। उन्होंने एक बयान में उन्नाव रेप केस का उदाहरण देते हुए कहा है कि हमारा देश धीरे-धीरे बलात्कार की महामारी से पीड़ित होता जा रहा है। तनुश्री ने कहा- ‘इन दिनों महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले रेप की खबरें बहुत ज्यादा आ रही हैं। दहेज को लेकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार भी कम नहीं हो रहे। इसके अलावा भी कुछ लोग ऐसे हैं जो संस्कारी कल्चर का राग अलापते हैं।’
तनुश्री ने कहा, समाज उन महिलाओं को जज करता है जो शॉर्टस और बिकिनी पहनती हैं। दुनियाभर में ऐसी जगह भी मौजूद हैं जहां पर महिलाएं समुंद्र किनारे बिकिनी पहने पड़ी रहती हैं पर उन्हें ना तो कोई छेड़ता है ना ही उनका रेप होता है। हमारे देश के लोगों को अपनी मेंटैलिटी बदलनी होगी। दरअसल शरीर को ढकना समस्या नहीं है बल्कि समस्या है हमारी संकीर्ण मानसिकता। अपनी आंखें खोलिए और समाज में फैले अंधकार को समझने की कोशिश कीजिए। इतनी बड़ी आबादी वाले देश में ये जो दूषित हवा फैली हुई है ये हमारे सिद्धांतों को ध्वस्त करने पर आतुर है। शहर और गांव दोनों जगहों पर काफी तेजी से रेप के केसेज बढ़ रहे हैं।’
- Advertisement -