- Advertisement -
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ही कांग्रेस जनता के समक्ष आती है, जबकि करीब साढ़े 4 वर्ष तक कांग्रेस कहां रहती है इसका आज तक कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं को पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश कांग्रेस के पास ना तो नेतृत्व है और ना ही जनता के लिए कोई नीति है कांग्रेस ने केवल मात्र जनता को बरगलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब जनता पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।
- Advertisement -