-
Advertisement
सरकारी विभागों में सेवा दे रहे Taxi चालक घोषित हों Corona योद्धा
धर्मशाला। ऑल हिमाचल टैक्सी आपरेटर महासंघ ने प्रदेश की जयराम सरकार से आग्रह किया है कि लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान हिमाचल प्रदेश पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स माफ किया जाए। महासंघ के संरक्षक प्रेम सूद (Prem Sood) व महामंत्री रमेश जरियाल ने कहा है कि इस दौरान इंश्योरेंस प्रीमियम भी माफ होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दस मसले को केंद्रीय वित्त मंत्रालय से उठाए ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर माफ करवाया जा सके।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी के Family की चारों महिलाएं Corona Positive, ऊना में कुल सात मामले
सूद व जरियाल ने कहा कि हिमाचल परिवहन विभाग की एक नोटिफकिशन में लिखा है कि लॉकडाउन के दौरान यानी 21 मार्च से लेकर 31 जुलाई, 2020 तक नॉन आपरेशनल डे माने जाएंगे, इसी अधिसूचना के आधार पर पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स को माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कोविड-19 (Covid-19) के दौरान सरकारी विभागों में ड्यूटी देने वाले टैक्सी चालकों को कोरोना योद्धा (Corona warriors) घोषित किया जाए। इसके साथ ही सरकारी विभागों में टैक्सी बाबत ठेका प्रथा बंद होनी चाहिए, क्योंकि इससे ऑपरेटर को कोरोना काल में कमीशन देनी पड़ रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

