-
Advertisement
Rampur में शिक्षिका ने फंदा लगाकर दे दी जान, Una में विवाहिता ने निगला जहर
Last Updated on June 10, 2020 by Vishal Rana
रामपुर बुशहर/ऊना। प्रदेश में सुसाइड (Suicide) के मामलों में एकाएक वृद्धि हो रही है। बुधवार को भी ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। ऊना और रामपुर बुशहर(Rampur Bushahr) में दो महिलाओं ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। हालांकि इसमें एक महिला की जान बच गई जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहला मामला शिमला जिला के रामपुर बुशहर में सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका (Teacher) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षिका 29 वर्षीय दिव्या कपूर पत्नी पंकज कपूर निवासी रामपुर ने आत्महत्या से पहले मंगलवार दोपहर फेसबुक में जमीनी विवाद होने जैसी जानकारी और एक नोट भी डाला था। इसके अलावा मृतका ने व्हाट्सएप पर एक वीडियो संदेश डाला था जो पुलिस के हाथ लगा है। महिला की एक दो वर्ष की बच्ची भी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: जीप का दरवाजा खुलने से नीचे गिरा Driver, पिछले टायर के नीचे आने से गई जान
यह भी पढ़ें: हिमाचल में Corona संक्रमित छठीं मौत, Sujanpur की महिला ने शिमला में तोड़ा दम
वहीं दूसरा मामला ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल के संहाल टिहरा गांव में सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय विवाहिता (Marriede Woman) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल (Hospital) पहुंचे। बताया जा रहा है कि विवाहिता मंगला देवी पत्नी सुरजीत संधू ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने विवाहिता को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन रीजनल अस्पताल ऊना (Una) रेफर कर दिया गया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किए जा सकते हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।