SA दौरे के लिए Team India का ऐलान, रोहित को मिली वनडे की कप्तानी

विराट के जिम्मे है टेस्ट टीम की जिम्मेदारी

SA दौरे के लिए Team India का ऐलान, रोहित को मिली वनडे की कप्तानी

- Advertisement -

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी मिली है। विराट कोहली को टेस्ट टीम की कमान मिली है। रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उप-कप्तान भी बना दिया गया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे की टेस्ट में उप-कप्तानी छिन गई है।


ये है टीम इंडिया

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुल, मोहम्मद सिराज।

रोहित को कप्तानी मिलने से यह बात साफ हो गई है कि विराट अब सिर्फ टेस्ट की कमान संभालेंगे। वहीं, टी-20 वर्ल्डकप के बाद टी-20 फॉर्मेट की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा अब वनडे टीम के भी कप्तान बन गए हैं। इससे जाहिर हो गया है कि रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया 2023 वर्ल्डकप खेलेगी।

यह भी पढ़ें: सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप : भारतीय फुटबॉल टीम ढाका के लिए रवाना

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए राहुल चाहर, शुभमन गिल, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। जबकि नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अरजन नगवासवाला को स्टैंडबाय प्लेयर्स के रूप में रखा गया है। टीम इंडिया को अपने साउथ अफ्रीकी दौरे पर तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच खेलने हैं। अभी सिर्फ टेस्ट टीम का ऐलान किया गया है, जबकि वनडे टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा, वहीं सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से और तीसरा 11 जनवरी से खेला जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | India | odi team | team india | test team for south africa | Virat kohli | rohit sharma new captain | virat kohli test captain | IND vs SA | Captain Virat Kohli | india vs south africa | captain rohit sharma | test team | india team for south africa
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है