WTCFinal2023 : टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार फाइनल में, अब ऑस्ट्रेलिया से होगी जंग

WTCFinal2023 : टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार फाइनल में, अब ऑस्ट्रेलिया से होगी जंग

- Advertisement -

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा अंतिम टेस्ट मैच भले ड्रॉ की ओर जा रहा है लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक गुड न्यूज आई है। क्राइस्ट चर्च टेस्ट में श्रीलंका की हार ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का टिकट पक्का कर दिया है। भारत को इस खिताबी मुकाबले में क्वॉलीफाई करने के लिए दो आप्शन थे। पहला ऑस्ट्रेलिया को अहमदाबाद टेस्ट में हराना और दूसरा न्यूजीलैंड दौरे पर गई श्रीलंका टीम की हार। क्राइस्टचर्च टेस्ट में श्री लंका मैच हार गई है तो भारत को क्वॉलीफाई करने का मौका मिला है। अब जून 2023 में ओवल में खेले जाने वाले इस मुकाबले में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।


यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल है और भारत ने लगातार दूसरी बार इस खिताबी मुकाबले में एंट्री की है। तब साल 2021 में वह खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार गया था लेकिन इस बार वह ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चैंपियन बनना चाहेगा। बता दें ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में भारत को हराकर पहले ही इस खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की थी।

उधर क्राइस्ट चर्च टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने अपना दमखम दिखाया। उसने मेजबान टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य दिया था। उसने मेजबान टीम को 90 रन के स्कोर पर 3 झटके भी दे दिए थे लेकिन इसके बाद केन विलियमसन (121*) और डैरेल मिशेल (81) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 142 रनों की साझेदारी ने उससे यह जीत छीन ली।

यह भी पढ़ें- नीम करौली बाबा का चमत्कार! जब-जब मंदिर गए विराट जड़ दी सेंचुरी

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | sri lanka | rohit sharma | new zealand | india vs australia | World Test Championship | WTC Final Ind Vs Aus | India | IND Vs AUS WTC Final 2023 | team india | India Qualify For WTC Final 2023 | cricket | NZ Vs SL | Australia | WTC Final 2023
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है