- Advertisement -
नई दिल्ली। लगातार वायु प्रदूषण बढ़ने से शहरों सांस लेना मुश्किल हो गया है इसलिए मैक्सिको के वैज्ञानिकों (Scientists of mexico) ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए एक रोबोटिक पेड़ (robotic tree) बनाया है। इस पेड़ का नाम बायो अर्बन है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पेड़ रोजाना 2,890 लोगों के लिए 368 असली पेड़ों के बराबर शुद्ध हवा बनाता है। उनका कहना है कि यह पेड़ पूरी तरह से असली पेड़ों की तरह काम करता है। यह वायुमंडल से प्रदूषित हवा को अवशोषित करता है और फिर साफ हवा छोड़ता है।
इस पेड़ की ऊंचाई 14 फीट है। पेड़ को बनाने में करीब 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसे प्यूबेला शहर में लगाया गया है। प्रयोग सफल होने पर इसे देश के अन्य शहरों में लगाया जाएगा। यह पेड़ वातावरण में फैली प्रदूषित हवा को सोखता है और फिर साफ हवा छोड़ता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पेड़ को असली पेड़ों को रिप्लेस करने के लिए नहीं बनाया गया है। इसे उन क्षेत्रों में लगाया जाएगा जहां पैदल चलने वाले, साइकिलिस्ट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की संख्या काफी अधिक है।
- Advertisement -