- Advertisement -
नई दिल्ली। गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक़ नमी (Moisture) बढ़ने से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। तापमान में नमी को देखते हुए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार से पारा कम होने लगेगा। इससे उमस बढ़ सकती है। वहीं, हल्की बूंदाबादी के भी आसार हैं।
मौसम विभाग (weather department) के अनुसार दक्षिण की ओर तेज हवाएं चलने से नमी आ रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक़ आने वाले कुछ दिनों में बादलों के छाने से तापमान में और भी गिरावट होगी। इससे पहले शनिवार को सुबह से धूप ने अपना असर दिखाया था। शाम होते-होते तक पारा ज्यादा नहीं चढ़ सका। शनिवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक हिमाचल में में रविवार को भी मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान बढ़ने की उम्मीदें जताई जा रही हैं, जबकि राज्य में 11 व 12 जून को फिर से तूफान चलेगा। 13 व 14 जून को राज्य में फिर मौसम साफ बना रहेगा।
- Advertisement -