- Advertisement -
अहमदाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद आने वाले हैं। ट्रंप के लिए यहां कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप के स्वागत के लिए बनाया गया अस्थाई दरवाजा (Temporary door) गिर गया है। बताया जा रहा है कि वह हवा के झोंके भी बर्दाश्त नहीं कर पाया और नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना घटी उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था।
गेट नंबर तीन पर बने इसी द्वार से पीएम नोदी और ट्रंप को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने वाले थे। ट्रंप के यहां पहुंचने से एक दिन पहले गेट गिरने की घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठा दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के लिए यहां फुलप्रूफ इंतजाम (Full proof) किए जा रहे हैं। जो भी कमियां सामने आ रही हैं उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा।
A gate at Motera Stadium which would be the entry point of #DonaldTrump's cavalcade has collapsed due to heavy wind.pic.twitter.com/MJ5MpK4Zvs
— Rofl Republic ?? (@i_theindian) February 23, 2020
अहमदाबाद के जिस स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करने वाले हैं। इसमें प्रवेश के लिए कई गेट बनाए गए हैं। गेट नंबर तीन से ट्रंप और मोदी के काफिले को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करना था। जिसके लिए अधिकारियों ने अस्थाई गेट बनाया था जोकि तेज हवाओं के कारण गिर गया। अस्थाई दरवाजा गिरने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद तत्काल व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों को वहां भेजा गया।
- Advertisement -