-
Advertisement
सेना की वर्दी पहनने का सपना देख रहे Himachal के युवा हो जाएं तैयार, यहां होंगी भर्ती रैलियां
Last Updated on February 10, 2020 by
नई दिल्ली/शिमला। टेरिटोरियल आर्मी ने टीए भर्ती 2020-21 (Infantry and Ecological Unit) का शेड्यूल जारी किया है। इसमें सोल्जर जनरल ड्यूटी (Soldier General Duty), क्लर्क और टीडीएन (TDN) के पद भरे जाएंगे। करीब 830 पदों पर भर्ती होगी। पदों को भरने के लिए भर्ती रैलियां अप्रैल, मई और जून माह में होंगी। भर्ती जोन वाइज होगी। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को चार जोन में बांटा गया है। इसमें हिमाचल के युवाओं के लिए भी भर्ती का सुनहरा मौका है। हिमाचल के युवा विभिन्न स्थानों पर रैलियां में 244 पदों के लिए भाग्य अजामा सकते हैं।
यह हैं जोन
पहले जोन में हरियाणा (Haryana), हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब (Punjab), दिल्ली व चंडीगढ़ को शामिल किया गया है। दूसरे जोन में बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और छतीसगढ़ राज्य शामिल हैं। जोन तीन में आसाम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, बेस्ट बंगाल, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार आइसलैंड को रखा गया है। साथ ही जोन चार में जोन चार में आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव, लक्षद्वीप व पुंडुच्चेरी शामिल हैं।
भर्ती शेड्यूल
जोन वन:-
103 इंफेंट्री सिख में सोल्जर जनरल ड्यूटी (Soldier General Duty) के 54, क्लर्क के 4 और टीडीएन के 18 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 22 अप्रैल से 1 मई तक लुधियाना में भर्ती रैली होगी। 162 इंफेंट्री बटालियन टीए जेक एलआई में सोल्जर जनरल ड्यूटी के 24, क्लर्क के 4 और टीडीएन के 18 पदों के दो मई से 10 मई तक रैली होगी। रैली जेक एलआई सेंटर श्रीनगर में आयोजित की जाएगी। 157 इंफेंट्री सिख में सोल्जर जनरल ड्यूटी (Soldier General Duty) के 41, क्लर्क के 4 और टीडीएन के 18 पद भरे जाएंगे। पदों के लिए बीडी बारी में 6 मई से 15 मई तक रैली होगी। 163 इंफेंट्री बटालियन सिख एलआई में सोल्जर जनरल ड्यूटी (Soldier General Duty) के 37, क्लर्क के 4 और टीडीएन के 18 पदों के लिए रैली 11 मई से 21 मई तक होगी। रैली हैदरबेग में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हो जाएं तैयार,जलशक्ति विभाग में होगी 1578 कर्मियों की भर्ती
जोन टू
120 इंफेंट्री बिहार में सोल्जर जनरल ड्यूटी (Soldier General Duty) के 58, क्लर्क के 3 और टीडीएन के 15 पदों के लिए भर्ती होगी। रैली 17 मई से 23 मई तक भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। 114 इंफेंट्री जट में सोल्जर जनरल ड्यूटी (Soldier General Duty) के 44, क्लर्क 4 और टीडीएन के 21 पदों के लिए 15 मई से 23 मई तक रैली होगी। भर्ती रैली फतेहगढ़ में होगी। 153 इंफेंट्री टीए जट में सोल्जर जनरल ड्यूटी के 24, क्लर्क के 1 व टीडीएन के 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। रैली 8 मई से 16 मई तक डोगरा ग्राउंड फैजाबाद में होगी।
जोन थ्री
107 इंफेंट्री 11 जीआर में सोल्जर जनरल ड्यूटी (Soldier General Duty) के 36, क्लर्क के 1 व टीडीएन के 12 पदों के लिए 19 मई से 26 मई तक रैली तेजपुर आसाम में होगी। 121 इंफेंट्री बटालियन जीआरएच राइफल में सोल्जर जनरल ड्यूटी के 26, क्लर्क के 4 और टीडीएन के 22 पद भरे जाएंगे। रैली 22 मई से 28 मई नागालैंड में आयोजित की जाएगी। 113 इंफेंट्री बटालियलन आरएजे राइफल में सोल्जर जनरल ड्यूटी के 16, क्लर्क के 2 और टीडीएन के 14 पदों के लिए रैली 28 मई से 1 जून तक BENGDUBAI Military Station में होगी।
जोन फोर
109 इंफेंट्री मराठा एलआई में सभी कैटागिरी की 98 पोस्ट के लिए 22 मई को कोहलापुर और 115 बटालियन आईएनएफ माहार एलआई में 64 पदों के लिए 27 मई को बेलगम में रैली होगी। 122 इंफेंट्री बटालियन मद्रास में 67 पदों के लिए और 123 इंफटरी बीएन में 37 पोस्ट के लिए एक जून को केन्नौर में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।