- Advertisement -
terrorist group isis warns attack taj mahal: आगरा। दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में शुमार और विश्व के 7 अजूबों में से एक ताज महल पर आतंकी साया मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन ISIS का निशाना अब ताज महल पर है। आतंकी संगठनों को ऑनलाइन मॉनीटर करने वाले अमेरिका के साइट इंटेलीजेंस ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर एक ग्राफिक लगाया है। इस ग्राफिक को IS समर्थित ‘अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर’ ने जारी किया है।
terrorist group isis warns attack taj mahal : IS समर्थित ‘अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर’ ने जारी किया ग्राफिक
इसमें भारत पर IS द्वारा हमले किए जाने के साथ-साथ ताज महल को भी टारगेट पर दर्शाया गया है। बहरहाल यह खबर मिलने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। गौरतलब है कि बीते साल अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत पर IS द्वारा हमले किए जाने की संभावना जताते हुए भारत को इस बारे सतर्क किया था। वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार तकरीबन 75 भारतीय ISIS के संपर्क में आ चुके हैं।
- Advertisement -