-
Advertisement
कश्मीर में अल्पसंख्यकों और प्रवासियों को निशाना बना रहे हैं आंतकी, आज फिर दो बिहारी प्रवासियों की ली जान
Last Updated on October 17, 2021 by Vishal Rana
श्रीनगर। कश्मीर में लगातार प्रवासी मजदूरों और अल्पसंख्यक समुदाय पर आंतकी हमले हो रहे हैं। एक बार फिर प्रवासी बिहारियों को कश्मीर में अपना निशाना बनाया गया है। आतंकवादियों द्वारा जिन तीन गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलियां चलाई गई हैं उनकी पहचान राजा रेशी देव (मृत), जोगिंदर रेशी देव (मृत) और चुनचुन रेशी देव (घायल) के रूप में हुई है। सभी बिहार के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने इन मजदूरों के घर में घुस कर उनपर गोलियां चलाई है।
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम के वानपेह में आंतकियों ने घटना को अंजाम दिया। आतंकवादियों ने गैर स्थानीय मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस आतंकी घटना में 02 गैर-स्थानीय मारे गए और 01 घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस और बीएसएफ ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उड़ान भरते ही हवा में लटका पैराग्लाइडर का सहयोगी, 400 फीट की ऊंचाई से गिरा, टूट गई सांसें
शनिवार को भी दो नागरिकों को मारा
इससे पहले, शनिवार को आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बिहार के एक हॉकर को गोली मार दी थी। गंभीर स्थिति में उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए व्यक्ति का नाम अरविंद कुमार साह था। वह बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और रेहड़ी लगाकर पानी पुरी बेचता था। दूसरी घटना में आतंकियों ने शनिवार को ही पुलवामा में सगीर अहमद नाम के शख्स को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यूपी का रहने वाला सगीर कारपेंटर का काम करता था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group