- Advertisement -
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कराफली में आतंकियों ने शुक्रवार को तीन लोगों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हमले क बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। खासकर ऐसे समय पर, जबकि राज्य में निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। पुलिस के अनुसार, मरने वाले दोनों लोग राजनीतिक दल के कारर्यकर्ता थे। इस घटना से एक बार फिर साफ हो गया है कि आतंकी निकाय चुनाव में बाधा डालने की फिराक में हैं। घाटी में इस बार होने वाले निकाय चुनावों का दो प्रमुख पार्टियों (नेशनल कांफ्रेंस और पीपीडी) ने बहिष्कार करने की घोषणा की है।
- Advertisement -