- Advertisement -
नई दिल्ली। अगर आप यह मानते हैं कि सिर्फ पढ़े लिखे लोग ही कामयाब (Success) हो सकते हैं तो यह कहना पूरी तरह से ठीक भी नहीं होगा। क्योंकि हम आज आपको उस लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने 8वीं में फेल होने के बावजूद भी बिजनेस (Business) की दुनिया में करोड़ों का मालिक है। फेल होने के बाद उन्हें कई बातें सुननी पड़ी लेकिन उनके मन में कुछ अलग करने की चाहत थी जिसने अब 22 साल की उम्र में उन्हें करोड़ों की कंपनी (Company) का मालिक (Owner) बना दिया।
हम बात कर रहे हैं त्रिशनित अरोड़ा की। वह मौजूदा समय में TAC Security नाम की एक कंपनी के सीईओ (CEO) हैं। उन्होंने अपनी कहानी शेयर करते हुए Humans of Bombay नाम के सोशल मीडिया पेज पर लिखा ‘वह कंप्यूटर पर वीडियो गेम (Video Game) दिनभर खेलते रहते थे। उन्हें हमेशा से कंप्यूटर (Computer) का शौक था। बाकी सब्जेक्ट्स के अलावा वह कंप्यूटर को अच्छे से समझते थे। घर पर वो उसपर दिन कंप्यूटर पर गेम खेलते रहते थे। ऐसा करने से मां-बाप खुश नहीं थे इसलिए कंप्यूटर पर पासवर्ड (Password) लगा दिया। लेकिन त्रिशनित ने पासवर्ड भी क्रैक कर लिया। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें एक और कंप्यूटर लाकर दे दिया। लेकिन वह 8वीं में फेल हो गए। त्रिशनित ने अपने माता-पिता को बताया, कि वो कंप्यूटर्स पढ़ना चाहते हैं। उन्होंने स्कूल (School) छोड़ने का फैसला लिया जिसमें माता-पिता ने पूरा सहयोग दिया। त्रिशनित 19 साल में ही कंप्यूटर में एक्सपर्ट (Expert) हो गए। वो काम भी करने लगे और उन्हें उनका पहला पे चेक 60 हजार का मिला।
अब इतने काबिल हैं त्रिशनित
बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिक त्रिशनित खुद को एथिकल हैकर कहते हैं।
उन्होंने टेक सिक्योरिटी नाम की कंपनी खड़ी की जिसके आज बड़े-बड़े कस्टमर्स हैं।
त्रिशनित पंजाब प्रदेश और क्राइम ब्रांच के आईटी एडवाइजर हैं।
त्रिशनित हैकिंग पर ‘हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा’, ‘दि हैकिंग एरा’ कई किताबें भी लिख चुके हैं।
भारत में उनके 4 और दुबई में एक ऑफिस है।
त्रिशनित को अपनी उपलब्धि के लिए कई ईनाम भी मिल चुके हैं।
बड़ी-बड़ी शख्सितों के साथ उनकी तस्वीरें आती रहती हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Like करें हिमाचल अभी अभी का Facebook Page….
- Advertisement -