-
Advertisement
आग में गंवाया पुश्तैनी घर, लॉटरी में पत्नी के बताए नंबर चुन बन गया करोड़पति
Last Updated on January 11, 2020 by
ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया की आगजनी में एक आदमी का पुश्तैनी घर जल गया। लेकिन कुछ ही महीनों में उसकी करोड़ों की लॉटरी भी लग गई। दरअसल आग में घर जल जाने के बाद वह परेशानी से बचने के लिए वह अब किस्मत के ही सहारे था। ऐसे में उसने एक लॉटरी की टिकट खरीद ली। शख्स इस लॉटरी को जीतने के लिए अपनी पत्नी का भी शुक्रगुजार है, क्योंकि पत्नी के ही बताए नंबर उसने चुने थे, जिनपर सात करोड़ का ईनाम था।
यह भी पढ़ें :- सैमसंग ने पेश किए AI संचालित आर्टिफिशियल इंसान, नाम है NEON
मामला क्वींसलैंड का है। यहां रहने वाले 38 साल के व्यक्ति ने लॉटरी खरीदते वक्त पत्नी के मनपसंद नंबर लिए थे। लॉटरी में उसने जो नंबर लिए थे, वह 9, 42, 24, 13, 22 और 11 थे, जबकि 26 और 1 इसके पूरक अंक थे। लॉटरी जीतने के बाद उसे विश्वास ही नहीं हुआ। उस इंसान का कहना है- ‘अब अपनी जिंदगी की शुरुआत सही ढंग से करूंगा।’ अभी तक जिसके नाम पर लॉटरी निकली है उसका नाम और पहचान उजागर नहीं किया गया हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगे चार महीने हो गए हैं, हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। जंगल की आग में 100 करोड़ से ज्यादा पशु-पक्षियों की भी मौत हो चुकी है।