-
Advertisement
तालाब पर पानी पीने जा रहा था #Leopard पीछे पड़ गए लंगूर, फिर जो हुआ
Last Updated on December 2, 2020 by Sintu Kumar
तेंदुआ एक खतरनाक जानवर है और उसे सामने देख बड़ों- बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। पर क्या कभी आप ने देखा है कि तेंदुआ ( Leopard) लंगूरों से डर गया हो। सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुए के पीछे लंगूर ( Baboon) पड़ जाते हैं और तेंदुआ बेचारा अपनी जान बचाकर भागता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा, जब एक तेंदुआ लंगूर से डरकर भाग गया हो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ( Viral) हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि यह बात पता नहीं चल पाई है कि यह वीडियो आखिर है कहां का। भारतीय वन अधिकारी (IFS) सुशांत नंदा ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन भी यही दिया है कि इस साल तो कुछ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें :- #Viral_Video : दूल्हे को गिफ्ट में दी AK-47, #IPS बोले- ‘हमारे पड़ोसियों की मानसिकता…’
Anything can happen in 2020☺️ pic.twitter.com/aKnY9BDMKz
— Susanta Nanda (@susantananda3) December 1, 2020
आप देख सकते हैं कि तेंदुआ तालाब के किनारे पानी पीने जाता है। तभी बहुत सारे लंगूर अचानक वहां पर आ जाते हैं। जब तेंदुआ पीछे पलटकर देखता है तो सारे मिलकर उस पर हमला कर देते हैं। किसी तरह तेंदुआ अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है। ऐसा कई बार देखा गया है कि लंगूर और बंदरों के आगे बड़े और खतरनाक जानवर भी डर कर भाग गए हों। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कि सर बबून काफी गुस्से वाला होता है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस साल सही में कुछ भी हो सकता है।