-
Advertisement

Video : ऋतिक के गाने पर इस लड़के का जबरदस्त डांस, Instagram Reel पर हो रहा वायरल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं खासकर डांस के वीडियो (Dance Video) लोग इनको काफी पसंद करते हैं। इंटरनेट पर डांस वीडियो पोस्ट कर कई लोग रातों रात स्टार बन गए। हाल ही में बाबा जैक्सन नाम का लड़का भी माइकल जैक्सन (Micheal Jackson) की तरह मून वॉक कर इंटरनेट सेंसेशन (Internet Sensation) बन गया। उसके डांस को देख बड़े-बड़े सितारे उसके मुरीद हो गए थे। टाइगर ने बाबा जैक्सन के साथ एक डांस वीडियो भी पोस्ट किया था। अब एक और वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। जहां एक शख्स ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के गाने पर धमाकेदार डांस किया। इंस्टाग्राम रील्स पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/CDGuC9nD0yF/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में देखा जा सकता है कि विनय नाम का लड़का ऋतिक रोशन के गाने ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ पर डांस कर रहा है। वो ठीक वैसे ही डांस कर रहा है, जैसे ऋतिक रोशन करते हैं। घर की छत पर शख्स को डांस करते देख सकते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) पर काफी वायरल (Viral) हो रहा है। विनय ने इस डांस वीडियो को 26 जुलाई को शेयर किया था, जिसके अब तक 6.7 मिलियन व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/CDyfTndjThW/
लोगों को उनका वीडियो काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि हनी सिंह ने इस पुराने गाने को रि-क्रिएट किया था और अपनी आवाज में इस गाने को गाया था, यह वीडियो 2015 में आया था और काफी पसंद किया गया था। यह गाना ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया था। विनय ने इस वीडियो के अलावा और भी कई डांस वीडियो पोस्ट किए हैं जो कि काफी अच्छे हैं।
https://www.instagram.com/p/CDgeT23j5Tr/